गांधीजी के बारे में
महात्मा गांधी, जिनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था, उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे और सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों पर आधारित आंदोलन के माध्यम से भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक सुधार और छुआछूत, जातिवाद, तथा धार्मिक भेदभाव के खिलाफ भी आवाज उठाई। गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए अपने विचारों को परिपक्व किया। भारत लौटने के बाद, उन्होंने असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च (नमक सत्याग्रह), और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे कई महत्वपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व किया। 30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या कर दी गई, लेकिन उनके विचार और उनके आदर्श आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं।